सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम - शिवसेना और उत्तर प्रदेश

अयोध्या -हिन्दू गौरव -राम
 “चन्दन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है”
ये उस भजन या गीत के बोल हैं जो “सेवा भारती” या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े शैक्षिक संस्थानों में बच्चों से गवाया जाता है, उन्हें गाना सिखाया जाता है| इस गीत में भारत के बच्चे बच्चे को राम कहा जाता है पर क्यों – क्योंकि राम एक मर्यादा है, राम एक आदर्श है, राम राज्य लोकतंत्र का उदारतम रूप है जहाँ नेता (राम) के अतिरिक्त लोगों को शासक का विकल्प ही नहीं चाहिए|
राम एक आदर्श शासक, एक आदर्श पुत्र, आदर्श मित्र, आदर्श भाई, एक सभ्य समाज के आदर्श संस्थापक के एकमात्र प्रतिनिधि केवल और केवल राम|
एक कवि ने लिखा ‘हे राम तुम्हारा चरित्र ही एक काव्य है कोई कवि बन जाए सहज संभाव्य है’
राम भारत के सभ्यता का पर्याय है आदर्श का अंतिम सोपान हैं और हम हिन्दुओं का अभिमान हैं| इसीलिए मंदिर वहीँ बनायेंगे के नारा हम ज़रूर लगायेंगे|
राम अयोध्या के राजा हैं, “अयोध्या” जिसे युद्ध में जीता न जा सके पर क्या सच में अयोध्या को हमने ऐसा बनाया है जिसे जीता न जा सके|  मैंने बहुत जानकारी खोजने का प्रयास किया की मुझे कोई ऐसा तथ्य मिले जो 1992 की दुर्घटना का न हो, जो उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी का न हो, जो अयोध्या में उपलब्ध आधुनिक शिक्षा के सबसे बेहतर परिणाम का हो, जो अयोध्या से लोगों को दिल्ली, मुंबई, बंग्लौर में रोजगार की तलाश में आने से रोकता हो, जो तथ्य अयोध्या को शिक्षा की कमी पर विजेता घोषित करता हो, जो अयोध्या को स्वास्थ्य सुविधाओं में सर्वश्रेष्ठ घोषित करता हो, ऐसे एक तथ्य जो अयोध्या को वर्तमान के बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, के खिलाफ अयोध्य दर्शाता हो बेहतर जीवन अवस्था को आगे बढाता हो, राम के राज्य में शेर और हिरन को एक घाट पर पानी पिलाता हो , मुझे न अयोध्या दिखी न राम राज्य दिखा|
अब आते हैं आरम्भ पर की बच्चा बच्चा राम है- राम की विधि सम्मत तर्क शीलता शासन के प्रति सजगता का कौन सा तर्क न्यायालय के समक्ष विचाराधीन विषय पर जनता को निर्णय लेने के लिए उकसाता है, राम के चरित्र का कौन सा गुण उद्दंड राजनीति को फूहड़ बयान बाजी को उकसाता है| शिवसेना कहती है राममंदिर कोई भी बनाये हम समर्थन करेंगे यही शिवसेना राम के सबसे निकटवर्ती उत्तर प्रदेश की जनता को और राम के सुसराल कहे जाने वाले बिहार मिथिलांचल के लोगों को मारकर भगाती है, किस प्रकार का समर्थन है ये किस प्रकार की राम भक्ति है ये, राम की उपासना का कौनसा पक्ष है की राम के राज्य से आने वालों को पहले गरियायो फिर कहो राम के लिए हम समर्थन में हैं| शिवसेना को राम से तनिक भी स्नेह है तो सबसे पहले सभी रामनगर वासियों से सार्वजानिक माफ़ी मांगते हुए कहना पड़ेगा की यह सम्पूर्ण देश राम का है कोई भी कहीं भी आ जा सकता है रह सकता है वो उत्तर प्रदेश से हो अथवा बिहार से तब मुझे लगेगा की हाँ आप राम के समर्थन में हैं|
धर्म संसद हो रही है बहुत अच्छी बात है संसद करिये सभा करिये पर पहले राम बनिए राम न सही उसके भक्त बनिए उसके अनुकर्ता बनिए उनके शांत विधि सम्मत स्वरूप को जीना सीखिए| राम अगर संसद में आयें तो उन्हें मेरा प्रणाम कहना हिन्दू गौरव पर बाल्मीकि के राम से या तुलसी के राम से या दुनिया के किसी भी राम से प्रश्न पूछेंगे तो उनका उत्तर यही होगा –
मेरी मर्यादा का पालन करना सीखो, तर्क को तर्क से काटो विधि विधान से रहो आसमान में राम नहीं बसते न ही किसी मंदिर में इन्सान हो इन्सान से रहो| जिस दिन समस्त हिन्दू हिन्दू हो जायेंगे , जिस दिन प्रत्येक हृदय में विधि विधान संविधान के प्रति आस्था और शिक्षा के माध्यम से उसे समझने की समझ विकसित हो जाए, जिस दिन ये पूरा भारत बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी पर विजय प्राप्त कर ले समझ लेना राम लला का प्रवेश हो गया, मंदिर वहीँ बन गया| 

टिप्पणियाँ

  1. खूबसूरत लेख भैय्या,काश लोग ये समझ जाए की मजहबी चीजो का सियासी इस्तेमाल ये दोगले नेता कितनी चालाकी से कर रहे हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में राष्ट्र भाषा से सम्बंधित बहस! राष्ट्रभाषा की आशा हिंदी के बिंदी पर ही टिकी है!

यह लेख भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रभाषा के मुद्दे पर बहस और सामाजिक बदलाव लाने में इसके महत्व का विश्लेषण करने के लिए है। इसमें राजभाषाओं के विवाद और बहस से अर्थ  निकालते हुए हल निकालने के प्रयासों पर रोशनी डाली गई है ।   भारत में भाषाओं के मामले में समृद्ध रहा है , दूरदराज के क्षेत्रों द्वारा बोली जाने वाली प्रत्येक भाषा का संविधान के अनुच्छेद 29 और आठवीं अनुसूची से सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। "इतिहास दर्शाता है कि, अनादि काल से, भारत एक बहुभाषी देश रहा है, प्रत्येक भाषा का एक निश्चित क्षेत्र है जिसमें संदर्भित भाषा का स्थान सर्वोच्च है , लेकिन इन क्षेत्रों में से कोई भी वास्तव में एकभाषी राज्य या रियासत का हिस्सा नहीं रहा है।"   मोटे तौर पर, भारतीय भाषाओं के चार प्रमुख समूह हैं : 1.                  हिन्द -आर्यन: संस्कृत, हिंदी, मराठी, मैथिलि, बंगाली, उड़िया, असमिया, कश्मीरी, नेपाली, कोंकणी, पंजाबी और उर्दू। 2.        ...

दूर देसक निवासी : मिथिलाक प्रवासी

पावैन सामान्यत: समाज औ परिवार मे एकता आ हर्षक प्रतीक मानल जाइत अछि, मुदा बहुतो गरीब प्रवासी लेल ई बोझ बनि जाइत अछि।   खास क' ओहि लोकक लेल जिनका बुनियादी जरूरत पूरा करय में कठिनाई होइत अछि।  जखन ककरो आर्थिक स्थिति कमजोर होइत अछि आ ओ अपन परिवार सँ दूर रहैत अछि, तखन ई उत्सव हुनका लेल एकटा अपूर्णता आ बेगानापनक अनुभव कराब' लगैत अछि। जिजीविषा  आर्थिक आ सामाजिक भार जखन गरीब प्रवासी मजदूर सभकें अपन रोजी-रोटी चलाब' लेल संघर्ष कर' पड़ैत अछि, तखन पावैनक अतिरिक्त खर्च ओकरा लेल भारी बोझ बनि जाइत अछि। परिवार लेल उपहार, खाना-पीना, यात्रा खर्च इ सब हुनका ऊपर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ाब' अछि। "Festival in general are not just a celebration, but a test of human endurance for the marginalized" - अर्थात् "त्योहार सामान्यत: मात्र उत्सव नहि बल्कि वंचित लोकक लेल एकटा धैर्यक परीक्षा थीक" - इ बात पर शोधकर्ता जे. डब्ल्यू. ब्रोकर अपन पुस्तक "Social Impacts of Cultural Events" मे कहलनि। गरीब प्रवासी अपन गाम जाय लेल बहुतो संघर्ष करैत छथि, मुदा हुनका एहि संघर्ष के बा...

एक भारत श्रेष्ठ भारत और ‘रामायण’ ‘महाभारत’ का भारत।

भारत के भौगोलिक विस्तार का परिचय कक्षा 10 तक करा दिया जाता है। भारत के सांस्कृतिक विस्तार का परिचय कराए जाने का सरकारी प्रयास अधूरे मन से किया जाता रहा है। भारत के भौगोलिक और सांस्कृतिक आयामों को दर्शाने का स्वर्णिम अवसर भारत सरकार रामायण और महाभारत दिखा कर खो रही है। भारत के संविधान के बनने की प्रक्रिया और उसके बहस का हुबहू नाट्य रूपांतरण लोकसभा और राज्यसभा टीवी के पास है। भारत के प्रशासनिक बंटवारों के इतिहास और वर्तमान को लेकर न जाने कितनी सारी रोचक जानकारियों से लबरेज सामग्री हमारे प्रसार भारती के पास है। अरब सागर में स्थित लोगों को मुख्य भूमि का और मुख्य भूमि के लोगों को उन द्वीप समूहों के जनजीवन से परिचित कराने वाले कर्यक्रमों के प्रसारण को आसानी से अभी प्रोत्साहित कर लोगों को देश को जानने समझने का माहौल बनाया जा सकता है। बंगाल की खाड़ी में आबाद 36 भारतीय द्वीपों का परिचय हम सब घर बैठे पा सकते हैं सामूहिक तौर से सचेत होकर सयास प्रयास से ऐसा कर हम अपने बीच की मानसिक दूरियां मिटा सकते हैं। भिन्न भिन्न राज्यों की जनजातियों से परिचय कराता हुआ हर डिजिटल नाट्य और तथ्यात्मक क...