सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान


ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान
Image result for ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पोस्टर
एक फिल्म जिसमें ऐसा कुछ नहीं है जो आपको भावावेश में लाये मूल रूप से एक ठग फिरंगी के इर्द गिर्द घूमती ये कहानी जीवन के दो पहुलओं की कहानी है एक तरफ आजाद नामक सिपाही (अमिताभ बच्चन ) हैं जो रौनक पुर के प्रमुख सिपाही हैं और अंग्रेजों से आजादी के संघर्ष के प्रतीक भी जो रौनक पुर की अंतिम वारिस को बचाने में कामयाब होते हैं और किसी वीरान जगह पर अपने साथ आजादी के संघर्ष के लिए लोगों को मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण जैसा कुछ माहौल बनाते हैं जिसका विस्तार नहीं है, न ही फिल्म में इस बात का विस्तार दिया गया की इतना बहादुर सिपाही जब अपने रियासत के राजकुमार के साथ था तो क्लाइव ने उसे कैसे पकड़ लिया|
दूसरा प्रमुख चरित्र है फिरंगी जो वास्तव में ठग है और हिन्दुस्तान के दैवीय ठगी का इहलौकिक स्वरूप पूरी फिल्म में आरम्भ से अंत तक फिरंगी (आमिर खान ) सबको ठगता है लेकिन आप उसके ठगने के वातावरण में उससे नफ़रत नहीं कर पाते एक दर्शक के तौर पर आप उसे आज के स्मार्ट नागरिक के तौर पर अधिक और प्राचीन धूर्त के तौर पर कम आंक पाते हैं, इस फिल्म में इस चरित्र के मसखरे पन के आनंद का स्तर एकदम निम्न है आप ठीक से खुल कर हंस नहीं पाते और न ही गंभीर हो पाते हैं| आजाद एक सिपाही के साथ साथ लोगों को आजादी के लिए प्रेरित करने वाला चरित्र भी है जो एक बार कहीं कहीं फिरंगी के मार्गदर्शक जैसा लगता है| फिरंगी के किसी भी कृत्य में आपको भावना का आवेश नहीं दिखेगा अंत तक आते आते ये चरित्र ठग के कृष्ण रुपी स्वरूप का प्रतिबिम्ब दे जाता है, ज़फीरा और सुरैया केवल सहायक चरित्र हैं जो फिल्म के कथानक को आगे बढ़ाते हैं, क्लाइव के पूरे चरित्र में जो बात निचोड़ के निकाली जा सकती है वो बस ये की वह भारत वासियों या उस समय में अपने शासन के अंतर्गत आने वाले सभी गैर अंग्रेजो को गाजर मूली समझ कर काटता है| ज्योतिष का अन्धविश्वास सत्रहवीं शताब्दी का विश्वास लगता है, कुल मिलाकर दो चरित्रों के संघर्ष और दो मनोभाव या जीवन शैली के एक ही सांचे में आने के बाद चरित्रों के आपसी मनोभावों से घटनाओं और वातावरण में होने वाले परिवर्तन की एक हलकी फिल्म का नाम है ठ्ग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान! आप इसमें इतिहास देखने न जाइए न ही किसी अनोखे कहानी के रोमांच को लेकर जाइए 70 के दशक के हृदय परिवर्तन के फ़िल्मी घटनाओं से आप जरा भी परिचित हैं तो आपको हर अगले सीन का अंदाजा लग जाएगा, मनोरंजन है, परिवार के साथ देखी जा सकती है अगर आप मनोवैज्ञानिक द्वन्द के परिदृश्य का आनंद उठा पाते हैं तो फिरंगी और आजाद के संवाद और कृत्यों से लेकर फिरंगी और शेष सभी मुख्य पात्रों जैसे सनीचर, सुरैया और जफीरा सभी के साथ एक कशमकश आपको मिलेगी फिल्म को आमिर और अमिताभ के जुगलबंदी के अजूबे के आशा के बिना साधारण तौर से ठगी के दर्शन और आजादी के मनोभाव की पवित्रता के लिए देखा जा सकता है
फिल्म में टैक्स लगाने से लेकर अंग्रेजों के धूर्तता की कई तस्वीरें हैं जाइए उन्हें समझ के आइये और आज के राजनीति में उपस्थित पिछली सोच को समझ के हल्का फुल्का मनोरंजन करें|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना से धर्म की बातें

पूरी दुनिया कोरोना से बचाव और संघर्ष में है। हमें अपने इस नये शत्रु से संवाद करना चाहिए! ये बहुत सी ऐसी बातें समझा रहा है जिसे यदि हमने नहीं समझा तो ये फिर आएगा हमें जतलाने की “बॉस यू आर नोट द बॉस” तुम हिन्दू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो, अमेरिकी हो चीनी हो तुम अन्तरिक्ष मापी हो, तुम ईश्वर के जनक हो पर तुम बॉस नहीं हो!! विज्ञान की परिभाषा के अनुसार कोरोना एक अदना सा प्रोटीन अणु है जो शरीर में आकर जैविक परिवर्तन से सक्रिय हो जाता है। पर हमें विज्ञान से क्या हम तो अल्लाह की कयामत और ईसा का शाप ही मानेगें। जब पूरी दुनिया की सत्ताएं पहली बार मन्दिर मस्जिद की सीमाओं को सही समझ चुकि हैं, जिस समय परमार्थ के लिए नैतिकता ही काफी है किसी धर्म का दंड नहीं ऐसे में सोशल मीडिया पर मुर्खता की सभी हदें पार करती हुई न जाने कैसी कैसी बातें आपको देखने को मिल जायेंगी। कुछ लोग कहेंगे ऐसे लोग हर दौर में होते हैं! बस यही समझना है हमें कि हमें हर दौर से आगे बढ़ के सोचना होगा। कोरोना ने हमें हमारी हैसियत याद दिलाई है। हमें हमेशा यह याद रखने के लिए कहा है कि जब जीवन आपसे शुरू नहीं हुआ तो आप पर ही खत्म कैसे ह...

तर्क की प्रसुप्ति का दौर

सोनू निगम ने १६ अप्रैल को तीन ट्विट किये जिनमें एक धर्म विशेष की प्रार्थना पद्धति  पर सवाल था और सवाल भी समस्या की मुद्रा में था| ऐसा सवाल जो तटस्थ रूप से सभी धर्मों के हुल्लड़बाजी और पर्वों में बढ़ते शोर शराबे की प्रकृति  पर था| तीन ट्वीट की श्रृंखला को सम्पूर्णता से देंखे तो ये सवाल धर्म की आंतरिक पवित्रता की अपेक्षा उसके बाह्य कर्मकांड पर था|      जितना मैं धर्म को समझ पाया हूँ यह मुझे आंतरिक शांति प्राप्त करने का व्यक्तिगत साधन ही लगा है जिसे हम सामूहिकता के दायरे में विवेचित करते रहें हैं| लोगों ने इस पर तमाम तरह की विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी जिनमे सोनू निगम के राजनीतिक मौका परस्ती का भाव और इस्लाम को लक्षित करने की सहजता के समय को लेकर ही बहुमत ने अपना पक्ष रखा | यहाँ मुद्दा ये नहीं  है कि सोनू निगम ने इस्लाम को ही लक्षित क्यों किया ट्वीट की श्रृंखला में अन्य धर्मों की चर्चा तो है ही साथ ही ये सोशल मीडिया की प्रवृति पर लोकतंत्र की वास्तविक वयस्कता को लेकर भी है आज हम जब सामाजिक संजाल तंत्र के युग में हैं जहाँ सब किसी भी विषय पर अपनी प्रतिक्...

अभिव्यक्ति स्वतंत्रता के मुख पर जाभी

अभिव्यक्ति स्वतंत्रता के मुख पर जाभी मूलभूत अधिकारों के केंद्र में स्वयं को व्यक्त करने का अधिकार है, जिसका अर्थ है उन्मुक्त अभिव्यक्ति, परन्तु मानव के मुक्त अभिव्यक्ति का अधिकार केवल बोलने का अधिकार नहीं है| हम सभी स्वयं को विभिन्न तरीके से व्यक्त करते हैं| एक बच्चा जब तक बोलना नहीं सीखता तब तक अपनी भूख और अन्य आवश्यकताओं को रोकर व्यक्त करता है| आपके वस्त्र भी आपके व्यक्तित्व को व्यक्त करतें हैं| व्यक्ति के व्यक्तित्व के अपने गुण-धर्म होते हैं जो उसे व्यक्त करतें हैं| विरोध का प्रत्येक स्वर अभिव्यक्ति को जाहिर करता है | अभिव्यक्ति की संस्कृति में व्यक्तिगत लक्षण, सामुदायिक पहचान और शायद राष्ट्रवादियों की प्रथा एवं हम क्या खाते हैं सब समाहित है| बोलकर हम केवल अपने भावों का और विचारों का संवाद करते हैं, उस समय की इक्षा के गुण- धर्म को व्यक्त करते हैं| ऐसी अभिव्यक्ति संक्रमणकाल  की अभिव्यक्ति होती है, जो आंशिक अभिव्यक्ति है स्वयं को उन्मुक्त होकर व्यक्त करना हीं मूलभूत और आवश्यक व्यक्तिगत अधिकार है| यह निश्चित तौर पर सचेत होकर विचार करने का विषय है कि अभिव्यक्ति किसी के लिए ह...